चार के खातों से पार हुए पांच लाख रुपये
लखनऊ, मई 30 -- लखनऊ। जालसाजों ने चार युवकों के खातों से 5.08 लाख रुपये पार कर दिए। बाजारखाला के मास्टर कन्हैया लाल रोड निवासी जुबैर अंसारी ने बताया कि उनका मोबाइल किशोर बेटा भी इस्तेमाल करता है। जालसाज ने खाते से तीन बार में 2.70 लाख रुपये पार कर दिए। वहीं, महानगर के निशातगंज तीसरी गली निवासी आलोक कुमार गुप्ता के खाते से 93,333 रुपये निकाल लिए। उधर, मानकनगर के दौदाखेड़ा निवासी विपिन तिवारी ने बताया कि कई बार में 99 हजार रुपये ऐंठ लिए। ठाकुरगंज के नेवाजगंज निवासी ओम शुक्ला ने बताया कि ठगों ने खाते से कई बार में 45,999 रुपये निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.