फतेहपुर, मई 2 -- फतेहपुर। आज यानि तीन मई को नीट यूजी परीक्षा का आयोजन चार केंद्रों पर होगा। इसमें 1680 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। अभ्यर्थी डिजाइनर, अधिक लेयर वाले, बड़े बटन वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने नहीं जाएं। इससे उन्हें चेकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि नीट यूजी दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे की शिफ्ट में होगी। दिव्यांग छात्रों की शिफ्ट दो बजे से छह बजे तक चलेगी। जिले में परीक्षा के लिए चार केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 720 अंकों के 180 प्रश्न पूछे जाएंगे। केंद्रों में 11 बजे से परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो जाएगी। 1:30 बजे के बाद किसी को भी एंट्री नहीं दी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को बॉयोमैट्रिक प्रक्रिया से गुजरना होगा। परीक्षा के लिए साधारण कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। डिजाइनर कपड़ों, हाई ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.