गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- गोपालगंज। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक सीबीसीएस पांचवें सेमेस्टर (सत्र 2023-27) की प्रायोगिक परीक्षा जिले में चार केंद्रों पर 8 से 12 अक्टूबर तक होगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्रों को संबंधित विषय के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। केंद्राधीक्षकों को बाह्य एवं आंतरिक परीक्षकों के समन्वय से परीक्षा निर्धारित समय पर पूरी कराने को कहा गया है। परीक्षा से संबंधित सूचना महाविद्यालय के सूचना पट्ट पर प्रदर्शित करने और संबंधित कॉलेजों को भी जानकारी देने का निर्देश है। परीक्षा समाप्त होने के बाद 15 अक्टूबर तक विषयवार मेमो व उपस्थिति पत्रक विश्वविद्यालय में जमा करना होगा।(रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी) यह भी पढ़ें- वीकेएसयू ने जारी किया स्नातक सेमेस्टर-5 का परीक्षा कार्यक्रम, 12 अक्तूबर से शुरू होंगी परीक्षा...