बदायूं, मार्च 19 -- यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार से शुरू हो गया। मूल्यांकन के लिए एसके इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, जीजीआईसी एवं जीआईसी के लिए केंद्र बनाया गया है। इन केद्रों पर पहले दिन सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षकों ने हाईस्कूल की 5,024 एवं इंटरमीडिएट की 2,600 कॉपियां चेक की। जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी केंद्रों का निरीक्षण किया। कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 1,713 परीक्षकों की ड्यूटी लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...