आरा, फरवरी 28 -- आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में पी एचडी नामांकन परीक्षा (पैट) वर्ष 2025 आगामी 14 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने केंद्रों का निर्धारण भी कर लिया है। कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर केंद्रों को आवश्यक गाइड लाइन जारी की गई है। परीक्षा कक्ष में विद्यार्थी मोबाइल/इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आदि लेकर नहीं पहुंचे, इसके लिए केन्द्रों पर जैमर लगाने का निर्देश दिया गया है। बता दें कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। रिपोर्टिंग समय सुबह दस बजे निर्धारित किया गया है, जबकि गेट को 10:30 बजे बंद कर दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 11:00 बजे से 12:00 बजे तक एक घंटे की होगी। वहीं दूसरी पाली परीक्षा 15 मिनट बाद दोपहर 12:15 से 02:15 तक ली जाएगी। पहली पाली की परीक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.