प्रयागराज, अगस्त 1 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली की ओर से रविवार को दो पालियों सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दो से चार बजे तक संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2026 आयोजित की जाएगी।परीक्षा के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। जगत तारन गर्ल्स इंटर कॉलेज जार्जटाउन और डीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 384-384, आर्य कन्या इंटर कॉलेज मु‌ट्ठीगंज में 469 और डीएवी इंटर कॉलेज, मीरापुर में 290 अभ्यर्थियों की परीक्षा होनी है। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए डीएम कार्यालय से सेक्टर मजिस्ट्रेट व लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की तैनाती की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...