अंबेडकर नगर, मार्च 31 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। जिले के पांच में से चार मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, जबकि अब सिर्फ एक केंद्र पर ही काम शेष बचा है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक कुल 3,68,099 कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष कार्य केवल बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर में चल रहा है, जहां इंटरमीडिएट की मात्र 193 कॉपियों की जांच बाकी है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल को मूल्यांकन कार्य पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। जिले के पांच मूल्यांकन केंद्र सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर, राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, जनता इंटर कॉलेज फतेहपुर बड़ागांव और बीएन इंटर कॉ...