नई दिल्ली, मई 25 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी) में ठेके पर नर्सों की नियुक्ति के खिलाफ नर्सिंग कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई है। यही वजह है कि ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन के नेतृत्व में एलएचएमसी के सुचेता कृपलानी, कलावती सरन बाल चिकित्सालय, आरएमएल व सफदरजंग अस्पतालों में सोमवार को नर्सिंग कर्मचारियों ने सुबह नौ से 11 बजे तक दो घंटे की हड़ताल की। इस दौरान नर्सिंग कर्मचारी वार्ड ड्यूटी से बाहर निकल आए। इस वजह से मरीजों की देखभाल में थोड़ी परेशानी हुई। इसके अलावा अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन भी किया। इस दौरान ठेके पर नर्सों की नियुक्ति बंद करने और स्थायी तौर पर नियुक्तियां करने की मांग की गई। फेडरेशन की महासचिव अनिता पंवार ने कहा कि दो घंटे की यह हड़ताल मंगलवार और इसके आगे भी जारी रहेगी। यदि मांगें ...