चार की मौत के मामले में फरार डंपर चालक गिरफ्तार
शाहजहांपुर, मई 23 -- कांट, संवाददाता। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर 17 मई को हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य यात्री घायल हुए थे। कमलनैनपुर मोड़ के पास फोरलेन निर्माण में लगे बजरी भरे डंपर ने टेम्पो को टक्कर मार दी थी। टेम्पो बरेली मोड़ से सवारियां लेकर कांट आ रहा था। हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हुई थी। मृतक सनी कुमार की तहरीर पर डंपर चालक और वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान चालक की पहचान करुपाल, निवासी मोतीझील स्टेडियम, जेवरा, ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के रूप में की। शुक्रवार को उसे बरेली मोड़ पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.