लखीसराय, दिसम्बर 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। किऊल जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। रेलवे द्वारा किऊल जंक्शन के सभी प्लेटफार्मों पर चार लिफ्ट लगाने के लिए टेंडर जारी किया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत में सिर्फ तीन लिफ्ट ही लगाए गए हैं। सबसे अहम बात यह है कि डाउन प्लेटफार्म संख्या 5/6 पर लिफ्ट लगाने का कार्य अब तक नहीं किया गया है, जिससे यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय यात्रियों और रेल उपयोगकर्ताओं का कहना है कि प्लेटफार्म संख्या 5/6 पर लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव होता है। यहां से बुजुर्ग, दिव्यांग, गर्भवती महिलाएं और भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को फुटओवर ब्रिज चढ़ने-उतरने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि टेंडर के अनुसार चौथी लिफ्ट आखिर गई कहां। इस मुद्दे को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.