चार किस्तों में जवान के खाते से 1.25 लाख जालसाजों ने उड़ाए, केस दर्ज
देवरिया, मई 22 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम।साइबर जालसाजों ने रेलवे में कार्यरत आरपीएफ कर्मचारी के ज्वाइंट खाते को निशाना बनाते हुए चार बार में 1.25 लाख रुपये उड़ा दिए। मामले की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खामपार थाना क्षेत्र के खैराट गांव निवासी हरिहर नाथ तिवारी पुत्र स्व. कपिलदेव तिवारी बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर रेलवे थाने में तैनात हैं। इनका और इनके पत्नी के साथ संयुक्त सलेमपुर स्थित स्टेट बैंक में खाता है। इसी खाते में उनकी वेतन राशि भी आती है। पीड़ित के अनुसार जालसाजों ने अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से चार बार में कुल 1.25 लाख रुपये निकाल लिए।उन्हें इसकी भनक तब लगी जब वह गुरुवार को पत्नी के साथ उपनगर स्थित स्टेट बैंक की शाखा पर पहुंचकर पासबुक प्रिंट करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.