बलिया, नवम्बर 17 -- बैरिया। क्षेत्र के सोनबरसा दियारे में लगाए गये चार किसानों के चार पंपिंग सेट को शरारती तत्वों ने तोड़कर बुरी तरह से नष्ट कर दिया है। उन्होंने बोरिंग में गिट्टी, ईंट-पत्थर व मिट्टी डालकर उसे जाम भी कर दिया है। शरारतीतत्वों के इस कारनामे से किसान परेशान है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात शरारतीतत्वों ने सोनबरसा निवासी गीतकार महंत सिंह बलियावीं, कन्हैया उपाध्याय, लूट्टू सिंह व बच्चा सिंह का पंप सेट फाउंडेशन से उखाड़ कर पलटने के साथ ही क्षतिग्रस्त कर दिया। पंप सेट के पाइप में भी बालू,गिट्टी भरकर उसे जाम कर दिया है। सोमवार की सुबह खेत में पहुंचे किसानों को इसकी जानकारी हुई तो हलचल मच गयी। पीड़ित किसानों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया है। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.