श्रावस्ती, मार्च 27 -- श्रावस्ती, संवाददाता। चार दोस्त एक साथ राप्ती नदी में नहाने उतरे थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से चारो डूबने लगे। मदद की गुहार सुन दौड़े एक व्यक्ति ने नदी में कूद कर तीन किशोरों की जान बचा ली। जबकि एक किशोर की मौत हो गई जिसका शव नदी से बरामद किया गया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सिहनिया गांव निवासी शिवा उर्फ गौतम मिश्रा (17) पुत्र शिव कुमार शुक्रवार को रामगढ़ी गांव स्थित गौशाला के बगल राप्ती नदी में नहाने गया था। उसके साथ इसी गांव निवासी उसके तीन अन्य दोस्त नवीन मिश्रा (15) पुत्र शिवपाल, रूपनरायन (16) पुत्र विनोद कुमार व अनुज यादव (16) पुत्र पंचम यादव भी मौजूद थे। राप्ती नदी पर पहुंच कर चारों नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते समय अचानक गहरे पानी में चले गए और चारो डूबने लगे। इस दौरान सभी किशोरों को डूबता देख पा...