चार किलो 630 ग्राम डोडा छिलका संग युवक गिरफ्तार
बदायूं, मई 15 -- पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चार किलो 630 ग्राम डोडा छिलका बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी गांव रौली के पास से की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राकेश मौर्य पुत्र केदार मौर्य निवासी मोहल्ला गद्दी टोला, कस्बा व थाना उझानी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर इलाके में आने वाला है। इसके बाद पुलिस ने गांव रौली के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.