दरभंगा, मई 1 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज,हिसं। रेलवे सुरक्षा बल ने 4.318 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर बोगी से की गई है।गिरफ्तार तस्करों में तराबुल (60) बलथर थाना के गौरीपुर शेख टोला गांव का निवासी है जबकि जोगिंद्र प्रसाद (65) मैनाटांड थाना के बेल्वानिया गांव का है। आरपीएफ के पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि बुधवार को कोच संख्या-र-2 के शौचालय के समीप से स्लीपर बोगी की जांच के दौरान सिसवा बाजार व घुघली स्टेशनों के बीच इन दोनों को गिरफ्तार किया गया। श्री कश्यप ने बताया कि दोनों तस्करों ने कुल चौदह पॉकेट में चरस को रखकर पेट में बांध लिया था।इसकी कीमत करीब 86 लाख रुपए है। मामले में रेल पुलिस गोरखपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.