बुलंदशहर, मार्च 1 -- सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम द्वारा राजपुरा से अंधेल की ओर जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध युवक अजीत उर्फ दादू निवासी भिढेना थाना तम्बौर जनपद सीतापुर हाल पता-ग्राम रजपुरा को गिरफ्तार किया गया। टीम ने उसके पास से 4 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया । बताया कि आरोपी जगह बदलकर गांजा बेचने का काम करता है । आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...