चार का शांतिभंग में चालान
बस्ती, मार्च 17 -- विक्रमजोत। छतौना गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जानकारी पर पहुंची छावनी पीआरवी पुलिस ने मामले को शांत कराया। दूसरे दिन पुनः वाद-विवाद करने पर छावनी पुलिस ने दोनो पक्षों के चार आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक हिरासत में भेजा है। चौकी इंचार्ज शशिशेखर सिंह ने बताया कि छतौना गांव निवासी प्रथम पक्ष के आनंद उपाध्याय, इन्द्रनाथ उपाध्याय तथा दूसरे पक्ष के नितीन उपाध्याय और दयानाथ उपाध्याय को शांतिभंग में चालान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.