चार कार्मिक बने कनिष्ठ लिपिक
रुडकी, अप्रैल 21 -- रुड़की। परिवहन निगम में मंडलीय प्रबंधक (संचालन) की ओर से प्रदेशभर में कार्मिकों को कनिष्ठ लिपिक पद पर पदोन्नत किया गया है। इस क्रम में रुड़की रोडवेज डिपो के चार कार्मिकों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है, जिससे डिपो में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में रिक्त चल रहे 53 कनिष्ठ लिपिक पदों को भरने के लिए विभाग द्वारा पदोन्नति प्रक्रिया अपनाई गई थी। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी पदों पर पदोन्नति कर दी गई है। रोडवेज की एजीएम अमिता सैनी ने भी सभी पदोन्नत कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.