मुजफ्फरपुर, सितम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। आगामी 12 सितंबर को आयोजित हो रही राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार से ट्रैफिक चालान के मामले के निष्पादन की प्रक्रिया शुरू की गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के भवन के बरामदे पर इसके लिए चार काउंटरों को खोला गया। इसमें दो परिवहन व दो ट्रैफिक पुलिस विभाग का था। पहले दिन वाहन मालिकों ने लगभग 821 चालान जमा कराये। काउंटरों पर तैनात कर्मियों ने चालान के दस्तावेज का सत्यापन कर वाहन मालिकों को टोकन दिया। 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान की राशि जमा कराई जाएगी। 11 सितंबर तक इन काउंटरों पर चालान जमा लिया जाएगा एवं उसका सत्यापन होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...