चार करोड़ गबन में फरार महिला गैंगस्टर गिरफ्तार
सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। किसानों से करोड़ों रुपये मूल्य का गल्ला लेकर गबन करने वाले गिरोह से जुड़ी फरार महिला आरोपिता को इटवा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे उसके घर से पकड़ा और न्यायालय भेज दिया है।प्रभारी निरीक्षक इटवा संजय कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पंचायत इटवा के वार्ड नंबर आठ स्थित गुरु गोविंद सिंह नगर निवासी आरती जायसवाल संगठित गिरोह की सक्रिय सदस्य थी और लंबे समय से फरार चल रही थी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार को जनपदीय एंटी थेफ्ट्स टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में सामने आया है कि वर्ष 2024 में इस गिरोह ने सिद्धार्थनगर और बलरामपुर जिलों के सैकड़ों किसानों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.