कन्नौज, जनवरी 7 -- तिर्वा, संवाददाता। अंग्रेजों के समय बनाया गया इंदरगढ़ क्षेत्र में कटैया नहर का पुल जो अब जर्जर हो चुका है। जिस पर एक सप्ताह पहले चौपहिया वाहनों के गुजरने की रोक लगा दी गई थी। केवल दोपहिया वाहन ही पुल से जा सकते हैं। रोक लगते ही पुल के निर्माण की शासन से मंजूरी दे दी गई है। चार करोड़ 10 लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टेंडर होकर पुल का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। कटैया पुल का निर्माण अंग्रेजों के समय साल 1851 में कराया गया। जो अब जर्जर हालत में हो चुका है। कटैया पुल पर भारी वाहनों की आवागमन की रोक लगते ही शासन ने गंभीरता से लिया। उधर विधायक कैलाश राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पुल को बनाने के लिए मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। जिस पर मुख्यमंत्री ने इसको गंभीरता से लेते हुए पुल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.