गाजीपुर, मार्च 28 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सैदपुर ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीण विकास को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में करीब चार करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए उसे स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव एवं खंड विकास अधिकारी धर्मेंद्र कुमार यादव ने संयुक्त रूप से की। बैठक में सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि स्वीकृत धनराशि से विभिन्न ग्राम पंचायतों में सड़क और नाली निर्माण के साथ सामुदायिक भवनों का निर्माण तथा अन्य जनहित के कार्य कराए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचेगा। इस दौरान क्षेत्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.