चार करोड़ से फरीदपुर ब्लॉक में होंगे विकास कार्य
बरेली, अप्रैल 7 -- फरीदपुर ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के लिए चार करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। विकास कार्यों के प्रस्ताव में सैदपुर मंझा गांव के जल निकास के लिए स्वीकृत की गई पुलिया के निर्माण से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। मंगलवार को फरीदपुर ब्लॉक की प्रमुख सोनम ग्वाल की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक शुरू हुई। बोर्ड की बैठक शुरू होते ही सभासदों ने मांग की कि रामगंगा कटरी में बसे सैदपुर मंझा गांव में मुख्य मार्ग पर पुलिया नहीं है। जिसकी वजह से मामूली बारिश होने पर लोगों को अपने खेतों तक पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। गन्ना किसान जल भराव की वजह से जूझते हैं। सदस्यों की मांग पर ब्लॉक प्रमुख सोनम ग्वाल ने सैदपुर मंझा गांव के मार्ग पर पुलिया का निर्माण किए जाने का प्रस्ताव स्वीकृत किया। वहीं बोर्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.