बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- बुलंदशहर सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि उनके द्वारा ज्ञानलोक कॉलोनी, मुंडाखेड़ा, फतेहगढ़ी में लगभग 4 करोड़ रुपए से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। ज्ञानलोक कॉलोनी में रोड से शिव मंदिर तक सीसी निर्माण लागत 14.66 लाख रुपए, मुंडाखेड़ा से लेकर ग्राम कियावली तक सड़क निर्माण लागत 80 लाख रुपए, बूरा बाजार स्थित काली नदी के दोनों सेतु ऊपर मरम्मत का कार्य लागत 3 करोड़ रुपए तथा ज्ञानलोक कॉलोनी में लाइट और वाटर कूलर का लोकार्पण किया गया। ------- यह भी पढ़ें- सिद्धनगर में 4.88 करोड़ से बनेगा नया पुल, विधायक ने किया शिलान्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...