शामली, मार्च 30 -- शामली। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 किलो 15 ग्राम अवैध स्मैक, एक अपाचे बाइक व मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 3 लाख रुपये बताई जा रही है। सोमवार को एसपी एनपी सिंह ने पुलिस लाईन में पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि रविवार देर रात थाना कैराना पुलिस ने बुच्चाखेड़ी से ऊंचागांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान तीतरवाड़ा निवासी अहसान पुत्र इकराम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 2 किलो 15 ग्राम स्मैक, बिना नंबर प्लेट की टीवीएस अपाचे बाइक व सैमसंग मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/29 के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.