गाज़ियाबाद, जनवरी 27 -- - श्री खाटू श्याम के लाडले परिवार समिति ने कराया विवाह गाजियाबाद, संवाददाता। श्री खाटू श्याम के लाडले परिवार समिति ने चार कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया। घंटाघर रामलीला मैदान में विधि विधान और धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ। चारों कन्याओं को दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री भेंट की गई, साथ ही नगद धनराशि भी दी गई। विवाह के बाद मैदान के प्रांगण में श्याम बाबा का संकीर्तन कराया गया। इस दौरान श्याम बाबा के भजनों से माहौल श्याममय हुआ। भजनों ने भक्तजन झूमते नजर आए। सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति के प्रमुख सदस्य प्रणव सिंघल, दीपांशु गर्ग, वासु मित्तल, देव गुप्ता, ध्रुव सिंघल, विकास गर्ग, अभिषेक गर्ग, शिवम गुप्ता, स्पर्श अरोड़ा, कार्तिक गर्ग के साथ अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.