नोएडा, फरवरी 26 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्राधिकरण ने भूखंड आवंटन के कई वर्ष बाद भी उद्योग शुरू नहीं करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में चार और औद्योगिक भूखंडों का आवंटन निरस्त किया गया है। अब तक 20 भूखंड निरस्त किए जा चुके हैं। आवंटन के पांच वर्ष तक निर्माण करना जरूरी है। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक नोटिस मिलने के बाद कुछ आवंटियों ने निर्माण के लिए समय बढ़ाने तो कुछ ने पूर्णता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया। उद्योग विभाग द्वारा आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है। बता दें कि पूर्व में सर्वेक्षण कर ऐसे भूखंड चिह्नित किए गए थे, जिन पर आवंटन के कई वर्ष बाद भी उद्योग शुरू नहीं किए गए। प्राधिकरण का मानना है कि ऐसे लोग भूखंड को बेचने की फिराक में हैं। अब ऐसे आंवटियों पर कार्रवाई की जाएगी। सर्वेक्षण में करीब 150 ऐसे भू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.