फिरोजाबाद, मई 28 -- जिलेभर में अवैध रूप से संचालित हो रहे हास्पीटलों और क्लीनिकों के खिलाफ हिन्दुस्तान की खबर के बाद जारी स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। यह कार्रवाई नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉक्टर केके वर्मा के नेतृत्व में की गई। स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली की शहर में बाईपास बंबा चौराहे के आसपास अवैध रूप से हास्पीटल संचालित किया जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद नोडल अधिकारी ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए वहां न्यू लाइफ हॉस्पिटल के अलावा केयर वेल अस्पताल पर शिकंजा कस दिया। दोनों हॉस्पिटल बंद करते हुए संचालकों को इस स्पष्टीकरण संबंधी नोटिस जारी किए।इसके यह भी पढ़ें- फुलवारी में अवैध रूप से संचालित अस्पताल सील अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकोहाबाद में मैनपुरी रोड स्थित न्यू मैक्स हॉस्पिटल एवं इसके अलावा एक अन्य स्थ...