नोएडा, जनवरी 30 -- 17 भूखंडों का आवंटन रद्द किया गया इस माह 60 आवंटियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा ने औद्योगिक भूखंड आवंटन के बाद लंबे समय तक उद्योग शुरू न करने वाले आवंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में चार भूखंडों का आवंटन रद्द किया गया। इससे पहले 13 भूखंडों के आवंटन रद्द किए गए थे। इस माह कुल 17 आवंटन रद्द किए गए। इसके साथ ही 60 आवंटियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। नोटिस की समय सीमा पूरी होने के बाद इन पर भी कार्रवाई की जाएगी। ग्रेटर नोएडा के अधिकारी के मुताबिक करीब 300 ऐसे औद्योगिक भूखंड हैं, जिन पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। इनका आवंटन वर्षों पहले किया गया था। कुछ मामलों में पहले उद्योग शुरू किए गए थे, लेकिन वर्तमान में बंद हैं। प्राधिकरण का उद्योग विभाग ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.