चार एसडीएम का तबादला, तीन नए अफसरों की तैनाती
गोंडा, जुलाई 13 -- गोण्डा, संवाददाता। शासन ने रविवार देर रात जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले से चार पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही जिले में तीन नए उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) की तैनाती भी की गई है। तबादला आदेश के अनुसार करनैलगंज एसडीएम नेहा मिश्रा को आजमगढ़ भेजा गया है। वहीं मनकापुर के एसडीएम अविनाश त्रिपाठी का तबादला महाराजगंज, विश्वमित्र सिंह का सिद्धार्थनगर और एसडीएम और गोंडा नगर पालिका परिषद के प्रभारी अधिशासी अधिकारी विशाल कुमार का तबादला सोनभद्र कर दिया गया है। दूसरी ओर शासन ने तीन नए पीसीएस अधिकारियों को गोंडा में तैनाती दी है। कुमार सत्यमजीत, जो इटावा में एसडीएम थे, अब गोंडा में एसडीएम के रूप में कार्यभार संभालेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, 10 से अधिक पीसीएस अफसरों के तबादले, देखें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.