कटिहार, मार्च 31 -- कुरलेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने अभियान चलाकर चार एनबीडब्ल्यू वारंटी और एक एनडीपीएस कांड के आरोपी को गिरफ्तार किया । पुलिस के अनुसार विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान चार एनबीडब्ल्यू वारंटियों को पकड़ा गया, वहीं एनडीपीएस कांड में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार वारंटियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.