गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर विकास विभाग द्वारा न्यूनतम चार एकड़ एरिया में डॉग शेल्टर होम बनाने की अनिवार्यता को लेकर नगर निगम को राहत दी गई है। नगर विकास के विशेष सचिव उदयभान त्रिपाठी ने भूमि की उपलब्धता के आधार पर डाग शेल्टर का निर्माण करने की अनुमति दे दी है। नगर निगम अब विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने की तैयारी में है। डॉग शेल्टर होम को लेकर निगम को जमीन नहीं मिल पा रही थी। दरअसल, शासन के मानक और कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) के मॉडल के अनुसार 1,000 कुत्तों की क्षमता वाले शेल्टर होम के लिए 15,464 वर्ग मीटर (लगभग चार एकड़) भूमि अनिवार्य मानी गई थी। भूखंड की अनुपलब्धता के कारण परियोजना आगे नहीं बढ़ पा रही थी। नगर निगम डाग शेल्टर के लिए शहर के दो स्थानों पर कुल 5200 वर्ग मीटर आकार का स्थान चिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.