गढ़वा, अप्रैल 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गढ़वा के कार्यालय से जारी आदेश के तहत प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले की चार एएनएम का स्थानांतरण कर दिया गया है। उपायुक्त गढ़वा के निदेशानुसार यह आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार रेफरल अस्पताल भंडरिया में पदस्थापित एएनएम नीलिमा खलखो का स्थानांतरण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रमकंडा में किया गया है। बताया गया है कि एक फरवरी को रेफरल अस्पताल भंडरिया में प्रसव के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप के आलोक में यह कार्रवाई की गई है।वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी से प्रतिनियुक्ति पर सदर अस्पताल गढ़वा में कार्यरत एएनएम तारामणि कुजूर का स्थानांतरण रेफरल अस्पताल भंडरिया में किया गया है। यह कार्रवाई उपाधीक्षक, सदर अस्पताल गढ़वा के पत्रांक 323 दिनांक 23 मार्च 20...