उरई, मार्च 1 -- उरई। अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार ने सेवानिवृत्त उप निरीक्षकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सेवानिवृत्त होने वालों में उप निरीक्षक भारत लाल गौतम, रामनरेश सिंह, रावेन्द्र कुमार और राजेश बाबू पाठक शामिल रहे। अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। समारोह में अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.