चार उपजिलाधिकारियों के गैर जनपद तबादले
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।शासन की ओर से जनपद के चार उपजिलाधिकारियों के गैर जनपद तबादले कर दिये गये हैं। इसमें एसडीएम सदर और एसडीएम कायमगंज भी शामिल हैं। जबकि जनपद में चार नए एसडीएम की पोस्टिंग की गयी है। उपजिलाधिकारी रविंद्र सिंह को एटा, कायमगंज के एसडीएम अतुल कुमार सिंह को बलरामपुर, सदर एसडीएम गजराज सिंह को जनपद गाजीपुर और उपजिलाधिकारी यदुवंश कुमार को प्रतापगढ़ जनपद में स्थानांतरित किया गया है। शासन की ओर से जनपद में मेरठ से उपजिलाधिकारी दीपक माथुर, फतेहपुर से अजय कुमार पांडेय, झांसी से श्वेता साहू और लखनऊ से सचिन कुमार वर्मा को तैनाती दी गयी है। यह भी पढ़ें- यूपी में दो दिनों में एसडीएम स्तर के 363 पीसीएस अफसरों के तबादले यह भी पढ़ें- यूपी में 2 दिनों में एसडीएम स्तर के 363 पीसीएस अफसरों के क्यों किए गए तबादले?...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.