अंबेडकर नगर, जनवरी 8 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के नैली सुबारपुर में हुए चोरी के चर्चित मामले में तीन आरोपितों की जमानत अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मंजूर कर दी। दो माह पूर्व अज्ञात चोरों ने चार इंजन, एक दरवाजा एवं अन्य छोटे सामानों को उड़ा दिया था जिसका मुकदमा पंजीकृत हुआ और दौरान विवेचना आरोपितों का नाम प्रकाश में आया। सत्र न्यायालय में जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर निवासी अजय उर्फ ऋषि पुत्र गुल्लू, मोनू लोना पुत्र महेन्द्र लोना एवं टाईगर उर्फ जुगनू कुमार उर्फ हनी पुत्र नन्हे लोना की ओर से दिए गए जमानत अर्जी पर अधिवक्ता शिवम मिश्र ने कहा कि घटना आठ अक्तूबर 2025 की रात की बताई जा रही है जिसमें वादी मुकदमा सेवाराम वर्मा, केशवराम वर्मा, जगदीश वर्मा एवं फूलचंद के चार इंजन के साथ अन्य सामान चोरी करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.