मुजफ्फर नगर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरनगर मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाईन पुलिस ने चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से 70 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किया है।जनपद में मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सिद्धार्थ के मिश्रा एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में 70 मॉडिफाइड साइलेंसर बरामद किए। साथ ही आरिफ अहमद पुत्र खलील अहमद निवासी अजमत कॉलेज के अन्दर साउथ सिविल लाईन, मौ. साजिद मलिक पुत्र स्व. नासिर मलिक निवासी दरोगा की कोठी खालापार थाना खालापार,आसिफ पुत्र मंजूर हसन निवासी ग्राम बिलासपुर थाना नई मण्डी व आस मौहम्मद पुत्र मौ. हाशिम निवासी खालापार थ...