किशनगंज, जनवरी 23 -- पोठिया। दो दिनों के भीतर पहाड़कट्टा थाना के अलग-अलग दो कांडो के नाम दर्ज चार आरोपियों को छतरगाछ पुलिस पिकेट प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरगाछ पुलिस पिकेट प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने जहां गुरुवार को पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 10/26 के नामजद आरोपी तेफुज उर्फ तहफूज (22) दूसरा गुलमोहम्मद (48) दोनो निवासी झाड़बाडी थाना पोठिया जिला किशनगंज इस प्रकार बुधवार श्री शर्मा बुधवार को पहाड़कट्टा थाना कांड संख्या 09 /26 के नामजद आरोपी जमरूल, निवासी काला सिंघिया तथा अफसर आलम, निवासी गेरामारी दोनो थाना पहाड़कट्टा जिला किशनगंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.