चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा
मेरठ, मई 31 -- पुलिस ने पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर हुई मारपीट में फरार चल रहे दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहे थे। चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने वारंट जारी किए हुए थे। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मनीष पुत्र बिजेन्द्र निवासी गांव रछौती, मुनव्वर उर्फ गुडडू पुत्र मोमीन, सलमान व अरमान पुत्रगण ओरंगजेब निवासी गांव नंगलामल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सभी आरोपियों पर पैसों के लेनदेने के विवाद को लेकर आपस में झगड़ा करने व मारपीट करने के मामले दर्ज हैं। काफी दिन से आरोपी फरार चल रहे थे। थाना प्रभारी वीरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.