हरदोई, मार्च 13 -- हरदोई। थाना बिलग्राम पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के आभूषण और दस्तावेज बरामद किए हैं। क्षेत्राधिकारी बिलग्राम रवि प्रकाश ने बताया कि 12 मार्च 2026 को ग्राम गनीपुर निवासी चंद्रमोहन मिश्र ने घर से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और जरूरी कागजात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने अनमोल, छोटे, बबली और राखी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपितों के पास से सात पीली धातु के आभूषण, आठ सफेद धातु के आभूषण, डाकघर के दो पासबुक कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.