सोनभद्र, फरवरी 19 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिले की पुलिस ने गुरुवार को सघन जांच अभियान चलाकार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चार आटो और एक पिकअप वाहन को सीज कर दिया। पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चालकों की हड़कंप की स्थिति रही। सोनभद्र पुलिस ने गुरुवार को रांग साइड से चलने वाली गाड़ियों और सड़क के किनारे खडे़ वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। प्रभारी यातायात सोनभद्र कृष्ण कुमार शुक्ला एवं यातायात पुलिस ने थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत सुकृत रोड के किनारे खड़े वाहन, रांग साइड से चलने वाले वाहन एवं बिना नंबर प्लेट/बिना वैद्य प्रपत्र के संचालित वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। राबर्ट्सगंज बढ़ौली से सब्जी मंडी सर्विस रोड पर दो ऑटो चालक बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के अवैध रूप से सवारी भरते पाए गए। इसके अतिरिक्त धर्मशाला से वाराणसी रो...