लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चार मोटर साइकिलें भी बरामद की है। शहर कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से शहर में बाइक चोरों का गिरोह सक्रिय था। खुलासे को लेकर टीमें लगाई गई थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटनाओं का खुलासा हो सका। पकड़े गए आरोपियों में जिलाउद्दीन निवासी ग्राम ओदरहना, रामभूखन निवासी चहमलपुर, अक्षय कुमार निवासी बुढ़नापुर, अजय निवासी बहेलियन टोला महेवागंज शामिल हैं। आरोपी बाइक चोरी करने के बाद उनकी नंबर प्लेटों को बदल देते थे। जिससे बाइकों की पहचान न हो सके। मौका मिलते ही बाइक बेंच देते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.