चार आईटीआई में बनेंगी आधुनिक प्रयोगशालाएं, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- राजधानी के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली सरकार ने व्यापक पहल की घोषणा की है। बेहतर कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार चार आईटीआई में नई अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित करेगी और मौजूदा प्रयोगशालाओं को आधुनिक बनाएगी। इससे प्रशिक्षण पूरी तरह वर्तमान उद्योग मानकों और जरूरतों के अनुरूप होगा और रोजगार क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकेगी।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार की यह पहल युवाओं को रोजगारपरक और उद्योगोन्मुखी कौशल प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। इन आधुनिक प्रयोगशालाओं के माध्यम से प्रशिक्षु न केवल तकनीकी रूप से दक्ष बनेंगे, बल्कि उन्हें उद्योगों की वास्तविक कार्यप्रणाली का अनुभव भी मिलेगा। इससे उनके लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.