नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- -ज्वालापुरी, मादीपुर, सिरसपुर में जुलाई तक और हस्तसाल में सितंबर तक तैयार होगा अस्पताल नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में चार निर्माणाधीन अस्पतालों का काम इस वर्ष पूरा हो जाएगा। 3237 बेड क्षमता के इन अस्पतालों का काम पूरा करने के लिए समय सीमा तय कर दी गई है। दिल्ली सरकार ने इनके काम के लिए बजट में 515 करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के मुताबिक, सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले छह माह में इनका काम पूरा होने की उमीद है।इन अस्पतालों में ज्वालापुरी, मादीपुर और सिरसपुर में अस्पताल का निर्माण कार्य जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- एसआरन की स्किन, ईएनटी ओपीडी में लगेगी एसी वहीं हस्तसाल अस्पताल सितंबर तक तैयार हो सकेगा। सिरसपुर अस्पताल की सबसे अधिक 1164 बेड की क्षमता है। ज्वालापुरी, मा...