गुड़गांव, मार्च 9 -- गुरुग्राम। गुरुग्राम-सोहना हाईवे स्थित गांव भोंडसी और रिठौज में अवैध रूप से पनप रही चार कॉलोनियों पर सोमवार को नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई अमित मधोलिया के आदेश पर बुलडोजर चला दिया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़फोड़ हुई। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। सभी कॉलोनियां नई विकसित हो रही थी। तोड़फोड़ दस्ता पहले गांव भोंडसी में पहुंचा। इस गांव में दो कॉलोनियां विकसित हो रही थी। इन्हें मलबे में मिलाने के बाद गांव रिठौज में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान 40 मकानों के निर्माण के लिए बनाई गई डीपीसी और चारदीवारी को मलबे में मिलाया गया। दो निर्माणाधीन मकानों को तोड़ा गया। इसके अलावा सड़कों को उखाड़ा गया।डीटीपीई ने बताया कि इन कॉलोनियों में रजिस्ट्रियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए तहसीलदार को पत्र लिख दिया है। जमीन मालिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.