मेरठ, अप्रैल 22 -- मेरठ विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने बुधवार को दौराला क्षेत्र में चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह जानकारी प्रवर्तन अधिकारी निकेता सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दौराला-समौली रोड पर अनिल चौधरी द्वारा करीब 8 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा दौराला समौली रोड पर राजेंद्र सिंह और विनोद द्वारा 12 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। यहीं पर संजय शर्मा और नरेंद्र राणा द्वारा 5 हजार वर्गमीटर जमीन पर काटी जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। इसके अलावा इसी रोड पर एक और अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के दौरान उप प्रवर्तन अधिकारी, अवर अभियंता और दौराला पुलिस का सहयोग रहा। अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी कार्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.