रुद्रपुर, अप्रैल 18 -- अजय जोशी, रुद्रपुर। लिंग चयन प्रतिषेध अधिनियम का उल्लंघन करने वालों को लेकर स्वास्थ विभाग सख्त हो गया है। सीएमओ एवं समुचित प्राधिकारी डॉ. केके अग्रवाल के निर्देश पर शनिवार को रुद्रपुर ब्लॉक के 4 पंजीकृत अल्ट्रासाउंड केंद्रों और 1 आईवीएफ केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी टीम ने निरीक्षण किया। एसीएमओ और जिला नोडल अधिकारी (पीसीपीएनडीटी) डॉ. एसपी सिंह के नेतृत्व में केंद्रों पर निरीक्षण में दस्तावेज को खंगाले गए। टीम ने फुटेला हॉस्पिटल, फुटेला आईवीएफ सेंटर, बीडी पाठक हॉस्पिटल, जीवनदीप डायग्नोस्टिक सेंटर एवं न्यूरो अल्ट्रासाउंड सेंटर का निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. एसपी सिंह (एसीएमओ/डीएमओ), डॉ. नम्रता सिंह, प्रदीप महर (जिला समन्वयक पीसी-पीएनडीटी सेल) तथा गोपाल आर्य (अधिशासी सहायक) ने फॉर्म-एफ में छोटी से छोटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.