लातेहार, मई 4 -- बारियातू ,प्रतिनिधि । बारियातु थाना पुलिस ने फरार चल रहे एनडीपीएस के चार आरोपियों को गिरफ्तारी कर हिरासत में लेते हुए सोमवार को लातेहार जेल भेज दिया। थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान ने बताया कि थाना कांड संख्या 20/25 के प्राथमिकी अभियुक्त रूपलाल यादव, पिता स्व़ सोहर यादव, राकेश साव उर्फ राकेश कुमार साहू पिता कुल्लू साव उर्फ कुलेश्वर साव दोनों साकिन बान्दू थाना लावालौंग चतरा, शंकर तुरी पिता लालदेव तुरी साकिन लेबड़ाही (जावाबार) थाना बारियातू लातेहार व अवैध अफीम पोस्ता खेती करने के तहत नामजद अभियुक्त फुलेश्वर उर्फ फुलदेव गन्झू पिता गन्दौरी गन्झू साकिन लेबड़ाही (जावाबार) थाना बारियातू को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी अभियान में थाना प्रभारी रंजन कुमार पासवान, पुअनि अनूप कुमार, जितेंद्र कुमार सअनि छोटु पंडा,आरक्षी मिर्जा ...