भदोही, अप्रैल 14 -- भदोही, संवाददाता। अपराध नियंत्रण को एसपी अभिनव त्यागी के निर्देशन में विशेष अभियान चल रहा है। जिले में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त चार अभियुक्तों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत हुआ है। चारों अभियुक्त नाबालिगों को बहलाकर भगाने, सामूहिक बलात्कार करने जैसे जघन्य अपराध में शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। एसपी ने बताया कि जिल स्तर पर सक्रिय गैंग लीडर संतोष यादव निवासी पुरेझम्मन का एक संगठित गिरोह है।इस गैंग के सक्रिय सदस्य ऊषा देवी थाना घोसीपुरा जिला बिजनौर, आकाश गुप्ता निवासी खाजमपुर माजरा थाना रोहता मेरठ रोहतास बाबरिया निवासी मंडा थाना परागपुर कोटपुतली राज...