औरंगाबाद, जनवरी 28 -- औरंगाबाद महिला थाना में दर्ज पॉक्सो से संबंधित एक मुकदमे में चार लोगों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। जानकारी के अनुसार महिला थाना में दर्ज मुकदमे में हसपुरा थाना के इटवां गांव निवासी रामेश्वर राम, नागेश्वर दास, अमरजीत राम और नीतीश कुमार फरार चल रहे थे। पुलिस के द्वारा इसमें दबिश दी जा रही थी जिसके बाद चारों ने न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2025 में एक मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें उनकी तलाश की जा रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.